आज दशहरा मैदान ने कीर्तन यात्रा
आज दशहरा मैदान ने कीर्तन यात्रा
महोत्सवके समापन पर रविवार को भी महानगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह यात्रा दशहरा मैदान दुर्गामाता मंदिर से शाम 5 बजे शुरू होकर सांदीपनि चौराहा, शहीद पार्क, टॉवर चौक से होकर घासमंडी में भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन के पास समाप्त होगी।
कीर्तन करते निकले इस्कॉन भक्त
भासं. उज्जैन। महाकालमंदिर से शनिवार शाम 6 बजे इस्कॉन के भक्त हरे रामा-हरे कृष्णा का कीर्तन करते हुए निकले। यह कीर्तन यात्रा महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, पटनी बाजार होकर गोपाल मंदिर पर समाप्त हुई। प्रेमा भक्ति प्रभु के नेतृत्व में इस्कॉन की भगवा ड्रेस में निकली मंडली के कई लोग डीजे वाहन के साथ भजन गाते निकले। इस्कॉन मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया विश्व हरिनाम कीर्तन उत्सव के अंतर्गत यह यात्रा निकाली जा रही है। 15 सितंबर तक मंदिर में महोत्सव चलेगा।