पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महानंदा, महाशक्ति इंडस्ट्रीयल एरिया में आज रहेगी बिजली गुल

महानंदा, महाशक्ति इंडस्ट्रीयल एरिया में आज रहेगी बिजली गुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली विभाग के मेंटेनेंस, पेड़ों की छंटनी एवं सड़क निर्माण में रहे पोल शिफ्टिंग के लिए रविवार को आधे शहर में बिजली गुल रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक िबजली बंद रहेगी। इस दौरान एस्सेल विद्युत वितरण की मेंटेनेंस टीम द्वारा कार्य किया जाएगा।

एस्सेल विद्युत वितरण कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी सुनील शर्मा के अनुसार रविवार सुबह 8 से 12 बजे के बीच महाशक्तिनगर फीडर पर मेंटेनेंस एवं पेड़ों की छंटनी के लिए तथा आगर रोड इंडस्ट्रीयल एरिया के दोनों फीडर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मक्सी रोड इंडस्ट्रीयल एरिया का सेकंड फीडर सुबह 10 से 4 बजे तक सड़क चौड़ीकरण एवं लाइन शिफ्टिंग के कारण बंद रहेगा। इस दौरान महाशक्तिनगर, भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र, महानंदानगर एवं पुलिस लाइन सहित आगर रोड इंडस्ट्रीयल एरिया मक्सी रोड इंडस्ट्रीयल एरिया के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

सोमवारको यहां बत्ती नहीं

सोमवारको विशाला फीडर एवं चक्रतीर्थ फीडर बंद रहेंगे। एस्सेल विद्युत वितरण की टीम द्वारा विशाला फीडर पर मेंटेनेंस एवं ट्री टीमिंग का कार्य किया जाएगा। वहीं चक्रतीर्थ फीडर सड़क चौड़ीकरण के कारण पोल एवं लाइन शिफ्टिंग की वजह से बंद रहेगा। इस दौरान श्री विशाला, डिवाइन वैली, ऋषिनगर के आसपास चक्रतीर्थ, कालिदास उद्यान, जूना सोमवारिया, बिलोटीपुरा, बोहरा बाखल में बिजली गुल रहेगी।