- Hindi News
- शिक्षकों को बताए मास्टर ट्रेनर बनने के गुर
शिक्षकों को बताए मास्टर ट्रेनर बनने के गुर
देवास रोड स्थित शासकीय माधव साइंस कॉलेज में शनिवार को मास्टर ट्रेनर वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर बनने के गुर सीखाते हुए विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता को पहचान कर उनका मेंटर बनने की सलाह दी।
क्लस्टर इनोवेशन सेंटर, दिल्ली विवि के तत्वावधान में आईडेंटीफिकेशन एंड मेंटरिंग ऑफ गिफ्टेड चिल्ड्रन्स इन मैथेमेटिक्स एंड साइंस विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 50 से अधिक स्कूलों के करीब 100 शिक्षक उपस्थित हुए। वर्कशॉप का शुभारंभ पीएमओ के वैज्ञानिक सलाहकार दल की वैज्ञानिक डॉ. केतकी बापट एवं दिल्ली विवि की गणित की प्रोफेसर डॉ. ज्योति शर्मा ने किया। अध्यक्षता अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा उज्जैन संभाग डॉ. उषा श्रीवास्तव ने की। शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ. बापट ने कहा कि शिक्षक 5वीं से 8वीं तक के गणित साइंस के उत्कृष्ट विद्यार्थियों की पहचान कर उन पर फोकस करने का प्रयास करें आैर उनके मेंटर बनें, बच्चे के कॉलेज पढ़ने तक उस पर ध्यान दें ताकि विद्यार्थी की प्रतिभा उचित तरीके से बाहर सके। डॉ. शर्मा ने वर्कशॉप की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान वर्कशॉप समन्वयक डॉ. आईके मंगल नोडल अधिकारी भरत व्यास सहित स्कूली शिक्षक उपस्थित थे। संचालन डॉ. अर्पण भारद्वाज ने किया।