पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधीजी ने दुनिया को पढ़ाया अहिंसा का पाठ

गांधीजी ने दुनिया को पढ़ाया अहिंसा का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विक्रम विवि के सुमन मानविकी भवन स्थित गांधी अध्ययन केंद्र के सभागृह में शनिवार सुबह 11 बजे गांधी चिंतन पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक श्री वर्धमान महावीर विवि के पूर्व कुलपति डॉ. नरेश दधीच थे। व्याख्यान में डॉ. दधीच ने कहा कि पचास के दशक से पहले हिंसा की अवधारणा थी लेकिन महात्मा गांधी ने अहिंसक आंदोलन से पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पठाया। इसके बाद दुनिया के कई देशों में अहिंसा आंदोलनों की शुरुआत हुई। मौजूदा परिदृश्य में भी उनके अहिंसा आंदोलन की सार्थकता बनी हुई है। कुछ समय पहले समाजसेवी अन्ना हजारे के अहिंसा आंदोलन से तत्कालीन केंद्र सरकार को चुनाव में इसका खामियाजा उठाना पड़ा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण केंद्र के निदेशक प्रो. गोपालकृष्ण शर्मा ने दिया। संचालन सौरभ जैन ने किया एवं आभार संजीवनी तिवारी ने माना। इस मौके डॉ. नलिनी रेवडीकर, प्रो. वीरेंद्र चावरे, डॉ. नलिनसिंह पंवार, प्रीति भार्गव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

व्याख्यान में मौजूद िवद्यार्थी। इनसेट संबोधित करते दधिच।