पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई संस्थाएं

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई संस्थाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। कश्मीरमें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शहर से भी कई संस्थाएं आगे आई हैं। संगिनी ग्रुप की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री कपड़े सहित अन्य राहत सामग्री जुटाने का कार्य शनिवार से शुरू हुआ। इसमें कई संस्थाओं समाजसेवियों की ओर से भागीदारी की गई। ग्रुप अध्यक्ष ममता सांगते ने बताया दशहरा मैदान के समीप वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल जैन के निवास पर सामग्री जुटाई जा रही है। शनिवार को लायंस क्लब उज्जयिनी, भारतीय जैन संघटना, मां कृपा ग्रुप, एलआईसी ब्रांच-1 ग्रुप, अग्रवाल महिला मंडल, होटल प्रेम पैलेस, रामदेवी बस सर्विसेस की ओर से सामग्री भेंट की गई। इस दौरान बाबूलाल जैन, भगवानदास ऐरन, डॉ. सतींदर कौर सलूजा, राधेश्याम पाटीदार, एसएन शर्मा, विमल जैन, सुरेश माहेश्वरी, पंकज भटनागर, साशा जैन, मनीषा सुराना, हेमंत सेन, सरोज अग्रवाल, अनुसुईया पांडे, आस्था पांडे, अर्चना ज्ञानी, रजनी पंडित दिलीप पांडे, एलएन वर्मा, राधा नागर, अरविंद देवधरे सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित थे। अध्यक्ष सांगते ने बताया मदद के लिए 14 15 सितंबर को भी लोग राहत सामग्री दे सकते हैं। एकत्रित राहत सामग्री को लेकर ममता सांगते के नेतृत्व में ग्रुप का तीन सदस्यीय दल 16 सितंबर को कश्मीर रवाना होगा।