पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामायण पर नृत्य नाटिका

रामायण पर नृत्य नाटिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। महाराष्ट्रसमाज धर्मशाला के प्रेक्षागृह में शनिवार रात मराठी गीतों के साथ रामायण पर नृत्य नाटिका की गई मराठी साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा आयोजित नाटिका के निर्देशक गणेश भालचंद्र बागदरे ने बताया मराठी साहित्य के महाकवि माडगुड़कर द्वारा महर्षि वाल्मीिक के महाकाव्य रामायण के आधार पर मराठी में गीत रचना की गई है। इस गीतिकाव्य को नृत्यांगना विजया शर्मा ने अपने समूह के साथ नृत्य में प्रस्तुत किया। प्रकाश परिकल्पना कमल जैन द्वारा किया गया।

कलशयात्रा से भागवत शुरू

उज्जैन।पटेलनगरमें शनिवार से समाधान ग्रुप द्वारा आयोजित आचार्य अखिलेश महाराज की भागवत कथा शुरू हुई। इसके पूर्व कालिका मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई। बग्घी में महाराज के साथ महिलाएं कलश लेकर पैदल निकली। वहीं बैंड-बाजों के साथ बड़ी संख्या में भक्त चल रहे थे। सात दिन तक यहां कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चलेगी।