पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य परीक्षण जागरुकता शिविर

स्वास्थ्य परीक्षण जागरुकता शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य परीक्षण जागरुकता शिविर

उज्जैन। महाकालग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस के संस्थान एमआईपीएस के विद्यार्थियों ने विश्व फॉर्मेसी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। संस्था निदेशक डॉ. एससी महाजन ने फॉर्मेसी के व्याख्याताओं विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट शपथ दिलवाई। इसके बाद चेयरमैन प्रवीण वशिष्ठ ने स्वास्थ्य परीक्षण जागरुकता शिविर के लिए फार्मासिस्ट की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फॉर्मेसी छात्रों की एक बस विक्रमनगर पहुंची। यहां फॉर्मेसी छात्रों ने शाप्रावि में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। दूसरी बस के छात्रों ने ग्राम लेकोड़ा में डॉ. नरेंद्र कपूर के नेतृत्व में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। संस्था के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक पोस्टर के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। संचालन छात्रा ईशा मेहता प्रणव कोठारी ने किया। डॉ. जेएन व्यास, प्रो. वीएम शाह, डॉ. केवी शर्मा उपस्थित थे। जानकारी प्रो. यश माहेश्वरी प्रो. अनिल चौधरी ने दी।