- Hindi News
- जमीन विवाद में संघर्ष एक घायल उज्जैन रैफर
जमीन विवाद में संघर्ष एक घायल उज्जैन रैफर
जमीन विवाद में संघर्ष एक घायल उज्जैन रैफर
शाजापुर|नलखेड़ा थानाअंतर्गत ग्राम पचलाना में जमीन विवाद को लेकर रविवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। नलखेड़ा पुलिस के अनुसार मामले में फरियादी महेश पिता बालकदास बैरागी (35) की शिकायत पर किशन, सुनील, विजय और धीरज के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मारपीट में फरियादी की प|ी रेखाबाई को सिर में गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर किया गया है।