- Hindi News
- पीएचई में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 75 हजार रुपए की ठगी
पीएचई में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 75 हजार रुपए की ठगी
भासं.उज्जैन। धारके एक युवक द्वारा पीएचई विभाग में सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन लोगों से 75 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 37 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। नरवर स्थित ग्राम मतानाखुर्द निवासी नरेंद्रसिंह डोडिया ने बताया अक्टूबर 2013 में इंदौर के क्योरवेल हॉस्पिटल में मां का इलाज चल रहा था। वहीं पर धार का शैलेंद्रसिंह सिसौदिया उसकी मां का डायलिसिस करवाने आता था। एक साथ डायलिसिस होने पर सिसौदिया से अच्छी बातचीत हो गई। इसी दौरान सिसौदिया ने खुद काे पुलिस अधिकारी बताकर पैसे देने के एवज में पीएचई विभाग में सरकारी नौकरी दिलवाले की बात कही। वह हमेशा पीली बत्ती वाली कार से अस्पताल अाता था। इसलिए उसकी बात पर विश्वास कर बैंक ऑफ इंडिया से उसके खाते में 50 हजार रुपए जमा करवा दिए, जिसमें बड़े भाई धर्मेंद्र के रुपए भी थे। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने भी 25 हजार रुपए नगद दिए। बाद में सिसौदिया ने फोन बंद कर लिया। अब तक उसने 75 हजार रुपए नहीं लौटाए हैं। नरेंद्र ने जनसुनवाई में सिसौदिया के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत एएसपी राजेश कुमार सिंह से की है।