- Hindi News
- पुलिस वालों के बेटों ने देवास के युवक काे अगवा कर लूटा
पुलिस वालों के बेटों ने देवास के युवक काे अगवा कर लूटा
दोबदमाशों ने देवास के एक युवक को इंजीनियरिंग कॉलेज रोड से अपहरण करने के बाद लूट लिया। नानाखेड़ा पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। आरोपी एसआई हवलदार के पुत्र हैं।
सीएसपी विजय डावर ने बताया ग्राम सतवास निवासी सत्यनारायण पिता शिवरामजी यहां बसंत बिहार में किराए से रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सोमवार रात इंजीनियरिंग कॉलेज पर दो बदमाश उसे अपहरण कर उसके कमरे से लैपटॉप और एटीएम कार्ड लूट ले गए थे। मामले में खोजबीन के बाद एसआई दीपक शेजवार ने अभिषेक नगर निवासी एएसआई श्यामवीर सिंह भदौरिया के पुत्र मोनू और महाशक्ति नगर निवासी हवलदार विनय तिवारी के पुत्र दुष्यंत को पकड़ा। दोनों ने वारदात कबूल कर ली। उनसे लैपटॉप और एटीएम कार्ड बरामद हो गए हंै। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेंगे।
ऐसेहुई लूट की घटना
एसआईशेजवार ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे सत्यनारायण 32 बटालियन निवासी रिश्तेदार केदार जाट के घर से बाइक द्वारा लौट रहा था। इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका और 10 हजार रुपए मांगे। रुपए नहीं होने पर बदमाश उसे चाकू की नोक पर उसके रूम पर ले गए और एटीएम कार्ड और लैपटॉप छीनने के बाद टॉवर पर रुपए निकालने के लिए लाए। यहां पुुलिस को देख लुटेरे भाग गए। हुलिए के आधार पर मोनू दुष्यंत की पहचान हुई।
दोनोंआदतन अपराधी
एएसपीडॉ. असित यादव ने बताया कि मोनू दुष्यंत आदतन अपराधी है। दोनों पर आधा दर्जन लूट के मामले है। दोनों एक माह पहले ही लूट के केस में जेल से छूटे है। आरोपियों के रिकार्ड को देखते हुए उनकी गुंडा फाइल खोली जाएगी।
पुलिस गिरफ्त में युवक को लूटने वाले आरोपी।