उज्जैन। प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में मंगलवार को अमेरिका-लंदन सहित देशभर से सैकड़ों लोग भात पूजन कराने पहुंचे। मंगलवार को अंगारक चतुर्थी होने से श्रद्धालुओं ने मंगल की शांति के लिए भात पूजन कराया। शासकीय पुजारी पं. दीप्तेश दुबे ने बताया अमेरिका से आए अनुराग भारद्वाज लंदन की शालिनी पटेल ने परिवार सहित भातपूजा करवाई।
सुबह 6 बजे से मंदिर में पूजन का सिलसिला आरंभ हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक चला। 9 घंटे में 270 श्रद्धालुओं ने भात पूजन कराया। इसके अलावा हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान मंगलनाथ के दर्शन किए।
मंदिर प्रबंध समिति ने एक बार में 8 से 10 श्रद्धालुओं को 100 रुपए की शासकीय रसीद काटकर गर्भगृह में भात पूजन की अनुमति दी गई। हालांकि भीड़ अधिक होने से कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बनी लेकिन पंडे-पुजारियों मंदिर प्रबंधन के कर्मचारियों ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।
(अंगार चतुर्थी का संयोग | अमेरिका-लंदन से भी आए श्रद्धालु।)