- Hindi News
- उज्जैन.विक्रम विश्वविद्यालयके कुलपति प्रो. महेंद्रिसंह हाड़ा ने राजभवन में प्रदेश
उज्जैन.विक्रम विश्वविद्यालयके कुलपति प्रो. महेंद्रिसंह हाड़ा ने राजभवन में प्रदेश
उज्जैन.विक्रम विश्वविद्यालयके कुलपति प्रो. महेंद्रिसंह हाड़ा ने राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामनरेश यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कुलाधिपति ने शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुसंधान के स्तर की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा विद्यार्थियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाए। साथ ही शिक्षक कर्मचारियों के कल्याण के कार्य भी समय पर किए जाएं। कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्रकुमार शर्मा ने बताया इस दौरान कुलपति हाड़ा ने कुलाधिपति को मंगलकामनाएं प्रेषित की। समन्वयक प्रो. नागेश शिंदे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।