कवि नवीन की जयंती मनाई
उज्जैन. शंकरपुरस्थित विद्या विहार माध्यमिक विद्यालय में कवि पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन की जयंती मनाई गई। अतिथि अवंतिका महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एचएल माहेश्वरी थे। अध्यक्षता हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष आनंदमंगलसिंह कुलश्रेष्ठ ने की। विद्यार्थियों ने नवीनजी के गीतों की प्रस्तुति दी। इसमें प्रथम कविता सोनवालिया द्वितीय सपना दहिमा रही। संचालन संस्था प्रमुख सीमा सिकरवार ने किया। आभार नरेंद्रसिंह सिकरवार ने माना।