पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाराछासं ने कुलपति को ज्ञापन दिया

भाराछासं ने कुलपति को ज्ञापन दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. विक्रमविवि ने बीपीटी आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज का फर्स्ट सेकंड ईयर का रिजल्ट परीक्षा के पांच माह बाद भी घोषित नहीं किया। इसको लेकर विद्यार्थियों ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की अगुवाई में विवि परिसर में कुलपति महेंद्रसिंह हाड़ा को ज्ञापन दिया। भाराछासं के भरत शर्मा, गोविंदसिंह भाटिया, करण पाटीदार ने बताया कुलपति ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि दोनों ही वर्ष के परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे। जान्हवी, स्नेहा रावत, सुरेश सूर्यवंशी, तेजस्विनी, निखिल वारे, राहुल राठौर, यासिन दानिश फारूखी, सतीश प्रजापति आदि मौजूद थे।