पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात 11.45 बजे : आगर रोड पर ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक को ट्रक ने रौंदा

रात 11.45 बजे : आगर रोड पर ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक को ट्रक ने रौंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। आगररोड के चेकिंग पाइंट पर मंगलवार रात 11.45 बजे अज्ञात ट्रक ने चिमनगंज थाने के प्रधान आरक्षक बहादुरसिंह राठौर को राैंद दिया। राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय राठौर पाइंट पर लगे स्टापर हटा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

गायत्रीनगर निवासी प्रधान आरक्षक बहादुरसिंह राठौर (56) होमगार्ड जवान जालम सिंह के साथ चककमेड़ स्थित चेकिंग पाइंट पर रात 8 बजे से तैनात थे। रात करीब 11.45 बजे जालम सिंह चौकी में पानी लेने गया था। भारी वाहनों के शहर में आने-जाने का समय होने पर राठौर सड़क पर लगे स्टापर हटा रहे थे। इसी दौरान उज्जैन की ओर से जा रहे अज्ञात ट्रक चालक राठौर को रौंदते हुए आगर की तरफ भाग गया। सैनिक जालम ने एंबुलेंस 108 से राठौर को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाॅक्टरों ने राठौर को मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही टीआई ओपी मिश्रा कई पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंच गए।

रात 1.15 बजे ट्रक की तलाश में गई टीम

घटनाके समय मौके पर मौजूद सैनिक जालम राठौर की जान लेने वाले ट्रक का नंबर नहीं देख पाया। ट्रक का पता लगाने के लिए रात करीब 1.15 बजे सीएसपी नीतेश भार्गव ने भैरवगढ़ थाना प्रभारी प्रशांत यादव, एसआई सुनील शेजवार अन्य पुलिसकर्मियों को आगर की आेर भेजा।

प|ीको नहीं बताया बेटा-बेटी बेहोश

पुलिसके अनुसार राठौर के परिवार में प|ी, बेटा राजेंद्र, बेटी सपना है। बच्चों की शादी हो चुकी है। उनकी प|ी के हार्ट पेशेंट होने के कारण मौत की सूचना नहीं दी। राजेंद्र और सपना भी पिता की मौत का पता चलने पर बेहोश हो गए, दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।