- Hindi News
- आज युवा मोर्चा की संभागीय बैठक में जिराती आएंगे
आज युवा मोर्चा की संभागीय बैठक में जिराती आएंगे
उज्जैन। भाजयुमोकी बुधवार को होने वाली संभागीय बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती शामिल होंगे। बैठक दोपहर 12 बजे लोकशक्ति भवन में होगी, जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। 10 दिसंबर को सभी संगठनात्मक संभागों में मोर्चा की बैठक कर जिलों में अभियान की रणनीति पर चर्चा करेंगे। 12 दिसंबर को कार्यकर्ता मंडलों में चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सदस्यता अभियान में जुटेंगे। 13 दिसंबर से शिक्षा परिसरों में संवाद के साथ सदस्यता दी जाएगी, यह क्रम 20 दिसंबर तक चलेगा। मोर्चा 21 से 30 दिसंबर तक हायर सेकंडरी स्कूलों, छात्रावासों, कोचिंग कक्षाओं में सदस्यता अभियान चलाएगा।