(शहीद पार्क स्थित बग्गा के घर से निकलते सीएसपी डावर अन्य पुलिसकर्मी।)
उज्जैन। करोड़ों रुपए की धांधली के कारण कोल्ड स्टोरेज में व्यापारियों का माल फंसने पर मंगलवार सुबह कृषि उपज मंडी में शुरू हुई बेमियादी हड़ताल कुछ ही देर में खत्म हो गई। पुलिस ने स्टोरेज संचालक के परिवार को मनाकर व्यापारियों का माल दिलवा दिया। अब पुलिस दो बैंक में हुई आठ करोड़ की धोखाधड़ी की पूरी जांच करने के बाद केस दर्ज करेगी। नागझिरी स्थित सिंह कोल्ड स्टोरेज संचालक रवींद्रसिंह बग्गा ने स्टोरेज में रखे व्यापारियों किसानों के माल पर रत्नाकर बैंक लिमिटेड और बैंक ऑफ इंडिया से लोन ले रखा था। बग्गा की मौत के बाद बैंक ने करोड़ों का बकाया होने पर माल निकलने पर रोक लगा दी थी। नतीजतन व्यापारी अशोक तल्लेरा, भरत इंटर प्राइजेस, विक्रम सिंह पटेल, गोबिंद खंडेलवाल हाकम सिंह पटेल का लाखों का माल स्टोरेज में फंस गया था।
इसी कारण सोमवार को चार घंटे मंडी बंद रखी। बावजूद समस्या का निराकरण नहीं होने पर अनाज तिलहन व्यापारी संघ ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। इस पर सुबह सीएसपी विजय डावर, टीआई आरके सिंह स्व. बग्गा के शहीद पार्क स्थित घर पहुंचे और बग्गा की पत्नी बेटे को किसान व्यापारियों का माल निकालने के लिए राजी किया।
माल निकलते ही माने व्यापारी आज से खुलेगी मंडी : पुलिस सुबह 9 बजे बग्गा के घर पहुंची और 11.30 बजे तक बग्गा से स्टोरेज का रिकार्ड लेकर व्यापारियों का माल निकलवाने के लिए समझाया। बाद में बग्गा परिवार स्टोरेज पहुंचा और 1 बजे सभी का माल निकाल दिया। 2 बजे व्यापारी संघ ने हड़ताल खत्म कर दी लेकिन व्यवसाय शुरू नही हो सका। अब बुधवार से मंडी खुलेगी।
बैंक रिकार्ड से होगा ठगी कांड का खुलासा : पुलिस के अनुसार लोन के नाम पर धोखाधड़ी में शामिल कुछ लोगों की पहचान हो गई लेकिन ऋण देने वाली बैंक के अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल जारी है। वहीं बैंक लोन में दी राशि किसानों के खाते में कब-कब जमा हुई और कैसे निकली, इसका रिकार्ड बैंक से मांगा है। जानकारी मिलते ही ठगीकांड मामले में केस दर्ज हो जाएगा।
मामला एक नजर में :
- फरवरी से बग्गा ने रत्नाकर बैंक से व्यापारियों के डालर चने पर लोन लिया।
- 26नवंबर : बग्गाकी मौत हो गई। बैंक ने स्टोरेज पर गार्ड तैनात किया।
- 28नवंबर : अशोकतल्लेरा ने स्टोरेज से अपना 1600 बोरी चना निकाला।
- 29नवंबर : बैंकअधिकारियों ने तल्लेरा के खिलाफ शिकायत की।
- 30नवंबर: तल्लेरा के माल अपना बताने पर ठगी का खुलासा।
- 1दिसंबर: पुलिसने किसानों को तलब किया, बग्गा की करतूत सामने आई।
- 2दिसंबर : अन्यव्यापारियों के माल फंसे होने का मामला सामने आया।
- 8नवंबर: व्यापारियोंने चार घंटे मंडी बंद कर बेमियादी हड़ताल की घोषणा।
- 9नवंबर: पुलिसने व्यापारियों का माल निकलवाया। मंडी में हड़ताल खत्म।
-
''बैंक से लोन के नाम पर हुई ठगी में लिप्त कुछ लोगों की पहचान हो गई है। बैंक से जानकारी मिलने के बाद केस दर्ज करेंगे। '' -डॉ. असित यादव, एएसपीसिटी
'
'स्टोरेज से व्यापारियों का माल निकलने पर हड़ताल खत्म कर दी गई है।'' जितेंद्र अग्रवाल, सचिव अनाज तिलहन व्यापारी संघ।
हरियाणा के स्टोरेज मैनेजर ने भी की शिकायत: हरियाणा के करनाल स्थित बीएम आईस कोल्ड स्टोरेज मैनेजर हरचरण सिंह सुबह टीआई आरके सिंह के पास पहुंचा। बताया बग्गा को वे 11 साल से आलू के बीज भेज रहे थे। 21 अक्टूबर को उन्होंने 4.68 लाख का 390 बोरी बीज भेजा लेकिन भुगतान से पहले बग्गा की मौत हो गई। अब बग्गा के परिजन उससे बात करने को तैयार नहीं है।
कोल्ड स्टोरेज संचालक के परिजनों से बात कर पुलिस ने करवाया निपटारा, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमा ।