महिला वकील पर मारपीट का अारोप
महिला वकील पर मारपीट का अारोप
उज्जैन। इंदौरकी एक महिला ने मंगलवार को महिला वकील पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों ने माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया इंदौर के प्रकाश नगर निवासी सीमा की शादी 2008 में बहादुरगंज के कमलकिशोर परमार से हुई थी। सीमा को पति कमल ने 2012 में पटेल नगर स्थित बुआ के घर छोड़ दिया था। तब से कमल सीमा को लेने नहीं आया। सीमा को पता चला कि कमल ने उसे बिना बताए तलाक दे दिया। इसी मामले में सीमा कोर्ट में तारीख पर आई थी। यहां वकील नीलिमा सिसौदिया और सीमा के ससुर ब्रजलाल परमार भी मौजूद थे। सीमा ने बताया ससुर ब्रजलाल के कहने पर नीलिमा ने मारपीट की। हालांकि नीलिमा ने भी सीमा उसके पिता के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में मंडल अभिभाषक संघ ने बुधवार सुबह 11 बजे बैठक रखी है।