पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिगंबर मुनियों का प्रवेश, मंगल अगवानी

पांच दिगंबर मुनियों का प्रवेश, मंगल अगवानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(नगर प्रवेश करता मुनि मंडल बड़ी संख्या में साथ चल रहे समाजजन।)
उज्जैन। आचार्य विद्या सागर महाराज के प्रथम शिष्य मुनि समय सागर ने प्रशस्त सागर, मल्लि सागर, धीर सागर एवं आनंद सागर महाराज के साथ मंगलवार को मक्सीरोड ब्रिज से उज्जैन में प्रवेश किया तो दिगंबर जैन समाज के हजारों महिला-पुरुष पांचाें मुनियों की मंगल अगवानी के लिए उमड़ पड़ा।
हाथों में ध्वज लिए घोड़ों पर सवार समाजजन, सुमधुर स्वर लहरिया बिखरता विद्या सागर नवयुवक मंडल विदिशा के सदस्यों का बैंड, मक्सीरोड से फ्रीगंज तक के मार्ग में दो दर्जन से अधिक स्वागत द्वारों से मुनियों का सत्कार किया। केसरिया-पीली साड़ी में महिलाएं कलश लेकर निकली। महावीर दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मीनगर, आदिनाथ मंदिर लक्ष्मीनगर एवं शांतिनाथ मंदिर सेठीनगर रोड पर दर्शन करते हुए मुनि मंडल शहीद पार्क, सब्जी मंडी होकर फ्रीगंज स्थित पार्श्व नाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पहुंचा। यहां प्रवचन में मुनियों ने जैन धर्म की चर्चा की।
शुभारंभ आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अगवानी में अशोक जैन चायवाला, अनिल गंगवाल, नितिन डोसी, नरेंद्र बड़जात्या, कैलाश जैन, जीवंधर जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे। मंगलाचरण अनूप भैया ने किया। संचालन सुनील कासलीवाल ने किया।

मुनियों से रुकने का अनुरोध-श्रीफल भेंट : मुनिमंडल से शीतकालीन सत्र के दौरान उज्जैन में रुकने हेतु समाज की ओर से अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला ने श्रीफल भेंट विनम्र अनुरोध किया। मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया हालांकि मुनि मंडल ने अभी आगामी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। धर्मसभा में सूरत, इंदाैर सहित अन्य शहरों से पधारे गुरुभक्तों का सम्मान किया गया।
- विदिशा के बैंड की मधुर धुन, मक्सीरोड से फ्रीगंज तक स्वागत द्वार, फ्रीगंज में सभा।