पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व हास्य दिवस पर 11 जनवरी को ग्रांड होटल में होगा ठहाका सम्मेलन

विश्व हास्य दिवस पर 11 जनवरी को ग्रांड होटल में होगा ठहाका सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभिनेता रणजीत और प्रेम चौपड़ा होंगे आकर्षण

भासं. उज्जैन। विश्वहास्य दिवस (11 जनवरी) के उपलक्ष्य में ग्रांड होटल परिसर में अभा ठहाका सम्मेलन होगा। मुख्य आकर्षण फिल्म अभिनेता प्रेम चौपड़ा एवं रणजीत होंगे। सम्मेलन के संस्थापक संयोजक महेंद्र यादव ने बताया 15वां ठहाका सम्मेलन में इस बार विशेष रूप से ऐसे अभिनेताओं को बुलाया है, जो अब तक लोगों के बीच खलनायक के रोल में आए। यादव ने बताया प्रेम चोपड़ा और रणजीत को जब ठहाका के लिए आमंत्रित किया तो उन्होंने कहा ये बहुत अच्छा संयोग है, हमारी छवि अब तक लोगों के सामने नकारात्मक थी लेकिन उज्जैन के लोगों के सामने ठहाका के माध्यम से हास्य कलाकार के रूप में आएंगे।