पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई के लिए हर विभाग प्रमुख को बृहस्पति भवन में बैठना होगा

जनसुनवाई के लिए हर विभाग प्रमुख को बृहस्पति भवन में बैठना होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। जनसुनवाईके संबंध में कलेक्टर कवींद्र कियावत ने मंगलवार को निर्देश जारी किए। इन निर्देशों के तहत अब हर मंगलवार को प्रशासन के अधीन सभी विभागों के प्रमुखों को बृहस्पति भवन में बैठ कर जनसुनवाई करनी होगी।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि हर मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक विभागों के प्रमुख बृहस्पति भवन में बैठकर जनसुनवाई करेंगे। जबकि उनके स्थान पर सेकंड लाइन के अधिकारी संबंधित विभाग में बैठ कर जनसुनवाई करेंगे। कलेक्टर कवींद्र कियावत के मुताबिक सभी विभागों के प्रमुखों को बृहस्पति भवन में बैठ कर जनसुनवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ऑटोचालकों ने की शिकायत: महाकालयूनियन ऑटो स्टैंड संस्था के सदस्यों ने जनसुनवाई में महाकाल स्टैंड पर कब्जे की शिकायत की। बृहस्पति भवन में उन्होंने कलेक्टर से गुहार की कि उन्हें पुराना स्टैंड वापिस दिया जाए। चालकों ने कलेक्टर को बताया कि महाराज वाड़ा स्कूल के सामने 30 सालों से ऑटो स्टैंड संचालित होता रहा था लेकिन कुछ लोगों द्वारा वहां दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया। चालकों ने शिकायत में जिक्र किया है कि दुकानें हटाकर वापस उनके लिए स्टैंड संचालित करवाया जाए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में और भी शिकायतें आई। ज्यादातर शिकायतें जमीन संबंधित विवाद को लेकर थी।