उज्जैन। मंगलनाथ मंदिर पहुंच मार्ग पर इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चलने से टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहनों से आए श्रद्धालु काफी परेशान हुए। कई महीनों से यहां सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। मंगलवार को उज्जैन दर्शन की बस एक गड्ढे में फंस गई। मशक्कत के बाद बस को निकाला गया।