रतलाम में आने वाली रैक से मिलेगा यूरिया
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। किसानोंकी यूरिया की किल्लत लगभग खत्म हो गई है। पिछले दिनों एमपी स्टेट एग्रो में आई कृप्कों की 400 मीट्रिक टन यूरिया से किसानों को राहत मिली है। किसानों के अनुसार इस सप्ताह यूरिया की आवश्यकता पड़ेगी, इसके बाद सिर्फ वे किसान यूरिया खरीदेंगे जिन्होंने फसल की बुवाई देरी से की है। बचे किसानों के लिए रतलाम में गुरुवार को 2600 मीट्रिक टन यूरिया की एक रैक आएगी, इसी में से उज्जैन जिले के किसानों को यूरिया मिलेगी। हालांकि इस सप्ताह के बाद किसानों को यूरिया की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि फसल में यूरिया की आवश्यकता गेहंू की बोवनी के बाद 15 से 20 दिन की है। को-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक एमडी सरोठिया ने बताया जिले के लिए एक और रैक की मांग की गई है, लेकिन इसके पहले गुरुवार को रतलाम आने वाली रैक से यहां के बचे किसानों के लिए यूरिया मंगवाई है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड बढ़ने से रबी की प्रमुख फसल की बढ़ोतरी होगी।