- Hindi News
- महाकाल में मिले रामदास द्वारा स्थापित हनुमान
महाकाल में मिले रामदास द्वारा स्थापित हनुमान
महाकाल में मिले रामदास द्वारा स्थापित हनुमान
सज्जनगढ़महाराष्ट्र से आए महंत उपेंद्र महाराज ने मंगलवार दोपहर क्षीरसागर स्थित महाराष्ट्र समाज धर्मशाला में पत्रकारों से चर्चा में बताया समर्थ रामदास महाराज ने देश में 1100 हनुमान मंदिर स्थापित किए थे। उज्जैन में महाकाल मंदिर में रामदास हनुमान मंदिर समर्थ द्वारा स्थापित किए जाने की पुष्टि हुई है। कार्तिकचौक में समर्थ रामदास हनुमान मंदिर भी है लेकिन इसका प्रमाण नहीं मिला। उज्जैन से चरण पादुका दर्शन यात्रा भोपाल रवाना होगी।
400 साल पुरानी पादुकाओं के शहरभर में दर्शन
उज्जैन. शिवाजीके गुरु समर्थ रामदास स्वामी की 400 साल पुरानी चरण पादुकाओं के मंगलवार को शहरभर में दर्शन हुए। स्वामी जी के समाधि स्थल सज्जनगढ़ महाराष्ट्र से महंत मोहन बुआ रामदासी सहित उनके अनुयायी शाम 5.30 बजे पादुकाएं लेकर रामघाट मार्ग गुरु अखाड़े में पहुंचे। अखाड़े में पादुकाओं का वासुदेव डकारे ने अगवानी कर पूजन किया। व्यायाम करने वाले सैकडों भक्तों ने दर्शन किए। शाम 6 बजे पादुकाएं गुदरी स्थित क्षत्रिय मराठा समाज धर्मशाला मल्हार-मार्तण्ड मंदिर पहुंची जहां समाज की ओर से अध्यक्ष खंडेराव भंवर आदि ने पूजन किया। महाराष्ट्र समाज के डॉ. राम रानड़े ने बताया देरशाम पादुकाओं को कार्तिक चौक, पानदरीबा एवं बक्षीबाजार क्षेत्र में दर्शनार्थ हेतु भ्रमण कराया गया।
आजमहाकाल ले जाएंगे
बुधवारको पादुकाएं दोपहर में 2.30 बजे महाकाल मंदिर जाएगी। सोमेश्वर खेर ने बताया यहां समिति की ओर से पादुका पूजन होगा। सुबह पादुकाएं वेदनगर, प्रगतिनगर ऋषिनगर क्षेत्र में दर्शन हेतु भ्रमण करेगी।