निगम उपायुक्तों के बीच नया कार्य विभाजन
नगरनिगम आयुक्त अविनाश लवानिया ने मंगलवार को उपायुक्तों के बीच नया कार्य विभाजन कर दिया। लंबे समय से इस आदेश का इंतजार था। व्यस्तता के चलते आदेश नहीं निकल रहा था। मंगलवार को आदेश जारी होते ही सभी उपायुक्तों को पहुंचा दिया गया।
किसकोक्या मिला : आरपी श्रीवास्तव- निगमकार्यालय, सामान्य प्रशासन, स्टोर, राजस्व अन्य कर, वर्कशॉप, प्रकाश सिटी बस सीईओ, जनसुनवाई और टीएल, जोन पांच के प्रभारी।
मनोजपाठक- जेएनएनयूआरएम,राजीव आवास, फायर ब्रिगेड, शिल्पज्ञ, चक्रतीर्थ योजना, स्थापना, विधि चुनाव, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना, जोन एक दो के प्रभारी।
रविभट्ट- स्वास्थ्य(मवेशी नियंत्रण), श्रमिक कल्याण, जन्म-मृत्यु विवाह पंजीयन, निगम औषधालय, पुस्तकालय, राशन कार्ड, निगम जनसुनवाई।
योगेंद्रसिंहपटेल- संपत्तिकर,उद्यान, आईटी सेल, ट्रिपल एसएम आईडी, गरीबी उपशमन, लोक सेवा गारंटी, जोन चार के प्रभारी।
एसएनमिश्रा-पीएचई, सिंहस्थप्रकोष्ठ, जनसंपर्क, सीएम हेल्पलाइन, कंट्रोल रूम, रैन बसेरा, जोन तीन के प्रभारी।
बीएसमेहते (स्वास्थ्य अधिकारी)- स्वास्थ्य,जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन, आवारा मवेशी नियंत्रण, खिड़क।
अपरआयुक्तों को 20 लाख के अधिकार
अपरआयुक्त विशालसिंह चौहान रवींद्र जैन को 10 लाख से 20 लाख रु. तक के वित्तीय अधिकार दिए गए हैं यानि 10 लाख से नीचे के कामों की मंजूरी भुगतान आदेश उपायुक्त देंगे और इससे ऊपर 20 लाख रुपए तक अपर आयुक्त।