- Hindi News
- पहले चरण में छह सौ से ज्यादा गरीबों को एक लाख रुपए में मिलेगा मकान
पहले चरण में छह सौ से ज्यादा गरीबों को एक लाख रुपए में मिलेगा मकान
प्रक्रिया शुरू | संभागायुक्त द्वारा चयनित लोगों को आवंटन
संभागायुक्तद्वारा चयनित छह सौ से ज्यादा गरीबों को नगर निगम एक लाख रु. में मकान उपलब्ध कराएगा। जेएनएनयूआरएम के तहत बनाए गए 1320 मकानों के आवंटन के लिए इन्हें बैंकों से इतनी राशि का लोन दिलाया जाएगा। राज्य सरकार ने लीड बैंक को इसके लिए निर्देश भी दे दिए हैं। नगर निगम में चयनित लोगों के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
ननि ने जेएनएनयूआरएम में 1320 मकान बनाए हैं। इनकी लागत 3.5 लाख से 4.5 लाख रु. तक है। ये मकान उन गरीबों को आवंटित होना है जिनका चयन संभागायुक्त की समिति ने किया है। ननि परिषद ने चयनित लोगों को एक लाख रु. में मकान देने का निर्णय लिया है। इसके तहत चयनित लोगों को बैंकों से एक लाख रु. का ऋण दिलाया जाएगा। ये ऋण 15 से 20 साल के लिए होगा। ऋण लेने वाले न्यूनतम किस्तों में यह ऋण चुकाएंगे। लागत की शेष राशि ननि राज्य सरकार वहन करेगी।
निगममें ये तैयारी : ननिमें पहले चरण में गोंड बस्ती के 312, बेगमबाग के 75, महाकाल प्रसूतिगृह के 32 तथा गलच्या बस्ती के 87 लोगों को मकान देने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम द्वारा इनके मकानों की रजिस्ट्री कराकर इन्हें बैंक से एक-एक लाख रु. का ऋण दिलाया जाएगा।
राजीवऋण योजना का फायदा: राज्यसरकार ने गरीबों को मकान उपलब्ध कराने के लिए राजीव ऋण योजना लागू की है। इसके तहत गरीबों को एक से पांच लाख रु. तक का ऋण दिया जाएगा। इस ऋण के ब्याज पर 5 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी। पहले चरण में उज्जैन में छह सौ लोगों को इसका फायदा दिया जाएगा। इसके लिए नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने जिला लीड बैंक मैनेजर को भी पत्र भेज कर बैंकों के लक्ष्य तय कर ऋण उपलब्ध कराने को कहा है।
ननिमें करें संपर्क : संभागायुक्तकी समिति द्वारा चयनित लोग नगर निगम से संपर्क कर दस्तावेजों की पूर्ति कराकर फायदा ले सकते हैं। निगम द्वारा प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं।
^गरीबोंके मकानों का आंवटन किया जाना है। सरकार की योजना में एक लाख रु. में मकान देंगे। यह राशि भी बैंक से ऋण के रूप में दिलाई जाएगी। पीयूषभार्गव, सहायकयंत्री ननि