- Hindi News
- सांता क्लॉज के साथ कैथोलिक चर्च से निकले बच्चे
सांता क्लॉज के साथ कैथोलिक चर्च से निकले बच्चे
20दिसंबर की शाम 5.30 बजे चर्च में विशेष पूजा होगी। 21 दिसंबर को सुबह 10.15 बजे चर्च से जुलूस निकलेगा। 24 दिसंबर की रात 11 बजे चर्च में यीशु जन्मोत्सव मनेगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस पर मिलन समारोह रखा गया है।
भास्कर संवाददाता. उज्जैन। क्रिसमसके अवसर पर मंगलवार शाम देवासरोड स्थित कैथोलिक चर्च से सांता क्लॉज के साथ बच्चे गुब्बारे लेकर निकले और समाज के घरों में जाकर प्रभु यीशु की याद में केरोल गीत गाए। कैथोलिक चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जॉन ने बताया क्रिसमस की शुरुआत 30 नवंबर रविवार को धार्मिक विधि के साथ हो गई थी। मंगलवार को चर्च से बच्चों की पार्टी सांता क्लॉज के साथ बालक यीशु की प्रतिमा को ले कैरोल गीत गाने के लिए रवाना हुई। 18 दिसंबर तक घर-घर कैरोल गीत का सिलसिला चलेगा। देवासरोड स्थित मसीह मंदिर में भी क्रिसमस पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे।