पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अटल खेल मेले का शुभारंभ यशोधरा राजे से कराने के प्रयास

अटल खेल मेले का शुभारंभ यशोधरा राजे से कराने के प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। नगर निगम द्वारा अटल खेल मेले का आयोजन 25 दिसंबर 14 से 12 जनवरी 15 तक किया जाएगा। इसका शुभारंभ मप्र की खेल युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से कराने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर देश के नामचीन खिलाड़ियों को लाकर शहर में खेल रैली निकालने का प्रयास भी करेंगे। खेल संस्थाओं ने खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं जुटाने और पुरस्कार बढ़ाने का आग्रह करते हुए खिलाड़ियों को एक समान पुरस्कार देने का भी सुझाव दिया है।
नगर निगम परिषद सभागृह में मंगलवार को आयोजित खेल संस्थाओं और पार्षदों की संयुक्त बैठक में अटल खेले मेले को लेकर निर्णय लिए गए। खेल संस्थाओं के बीच समन्वय के लिए गजेंद्र बागड़ी को जिम्मेदारी दी गई। महापौर रामेश्वर अखंड ने इस मौके पर कहा कि चार साल में इस प्रतियोगिता से माहौल बना है। निगम ने क्षीरसागर स्टेडियम का नवनिर्माण कराया है।
इंदिरानगर में स्वीमिंग पूल जमीन नहीं मिलने से नहीं बन पा रहा। परिषद अध्यक्ष सोनू गेहलोत ने मेले में सभी से सहयोग का आग्रह किया। जिला खेल अधिकारी रीना चौहान ने कहा कि यह महत्वपूर्ण आयोजन है और विभाग की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। वरिष्ठ पार्षद कलावती यादव, कमल बैरवा, जहांआरा, मीतू पटेल, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के बहादुरसिंह चौहान ने भी विचार रखे। अपर आयुक्त रवींद्र जैन को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया।
ये आए सुझाव
- कोठी रोड स्थित तरणताल को स्पर्धा के मापदंडों के अनुसार बनाएं।
- मेले की शुरुआत खेल रैली से हो।
- मेला का प्रचार प्रसार किया जाए।
- समापन पर रोप जंप का प्रदर्शन हो।
- खिलाड़ियों की भोजन व्यवस्था उनके आवास पर ही की जाए।
- मेले का बजट बढ़ाकर इसे राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा बनाएं।
ये शिकायत भी : पार्षद और अधिकारियों की समिति खिलाड़ियों के साथ समन्वय नहीं करती। अधिकारी और पार्षद खिलाड़ियों से संपर्क में नहीं रहते। इससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
कबड्डी पर कबड्डी : कबड्डी स्पर्धा को लेकर गोपाल व्यास ने कहा टीमों को बुलाने के लिए डेढ़ महीने पहले हमें सूचना दी जाना चाहिए। एेनवक्त पर टीमें नहीं सकती। अखंड और गेहलोत ने कहा इस मुद्दे पर अलग से बात करेंगे। कैप्टन रूपसिंह हॉकी स्पर्धा के लिए भी कोई निर्णय नहीं हुआ।
खेल कैलेंडर
- 25 से 27 दिसंबर- कुश्ती स्पर्धा।
- 26 से 31 दिसंबर- राज्य स्तरीय क्रिकेट। > 3-4 जनवरी- शूटिंग बॉल
- 4 जनवरी - बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकसी, डोंगी चालन (विष्णु सागर)। > 6 से 11 जनवरी- शतरंज, 10-11 जनवरी- साइकिल पोलो, जिमनास्टिक, 11 जनवरी- बॉडी बिल्डिंग, खो-खो।
इनकीतारीख तय होगी- टेबलटेनिस, बेडमिंटन, योग, शस्त्र कला, कबड्डी, फुटबाल।

53.48लाख का बजट : अटल खेल मेले के लिए 2014-15 के बजट में 53.48 लाख रु. का प्रावधान किया है। राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए 20.25 लाख रु. है। हॉकी के लिए 8.75 लाख रु., फुटबाल के लिए 3.13 लाख रु., बॉडी बिल्डिंग के लिए 3.13 लाख रु. क्रिकेट के लिए 2 लाख रु., जिमनास्टिक के लिए एक लाख रु. का प्रावधान किया है। सबसे कम योग शस्त्र कला के लिए 19-19 हजार रु. का प्रावधान है। प्रमाणपत्र स्मृति चिह्न के लिए 2.06 लाख रु. आवास भोजन के लि‍ए 1.56 लाख रु. का बजट है।

(संबोधित करते महापौर अखंड, समीप हैं सभापति गेहलोत अन्य।)