पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजी ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

आईजी ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईजी ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

उज्जैन. सिंहस्थके चलते पुलिस के लिए बन रहे भवन बैरकों का मंगलवार को आईजी वी मधुकुमार ने निरीक्षण किया। एसपी एमएस वर्मा के साथ पहुंचे आईजी ने ऑफिसर मैस के निर्माणाधीन भवन, एसपी कार्यालय के पास रेडियो कंट्रोल रूम, डीआरपी लाइन, नीलगंगा और चिमनगंज थाना परिसर में बनाई जा रही बैरक का काम देखा। इस दौरान उन्होंने पुलिस हाउसिंग के अधिकारियों से कार्य के संबंध में जानकारी लेकर समय सीमा में कार्य के निर्देश दिए। इधर एसपी वर्मा ने बताया कि भैरवगढ़ थाना परिसर में भी एक बैरक बनाने की योजना है। यह बैरक पांच सौ पुलिसकर्मियों के रुकने के लिए बनाई जाएगी। प्रस्ताव की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।