पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारी 15 दिसंबर तक भोपाल में प्रशिक्षण

अब ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारी 15 दिसंबर तक भोपाल में प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय मतगणना समाप्त होने के बाद प्रशासन ने अब त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी करना प्रारंभ कर दिया है। प्रदेश में पहली मर्तबा पंचायतों के चुनाव भी ईवीएम से होंगे, जिसे लेकर हर स्तर पर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पंचायत चुनावों को लेकर मंगलवार से प्रशिक्षण दिए जाने की शुरुआत कर दी गई। 15 दिसंबर तक सभी को भोपाल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल में 9 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिला उप निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। 10 दिसंबर यानी आज जिला मुख्यालय के सहायक रिटर्निंग आफिसर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार प्रदेश के रिटर्निंग आॅफिसर्स को 11, 12, 13 और 15 दिसंबर को अलग-अलग तारीख में प्रशिक्षण दिया जाएगा।