पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संयुक्त कलेक्टर श्रीवास्तव रिलीव

संयुक्त कलेक्टर श्रीवास्तव रिलीव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरकवींद्र कियावत ने मंगलवार को संयुक्त कलेक्टर माला श्रीवास्तव काे रिलीव कर दिया। नगरीय निकाय आचार संहिता की घोषणा के पहले संयुक्त कलेक्टर माला श्रीवास्तव का खंडवा तबादला हुआ था। तब उन्हें रिलीव कर दिया गया था लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग के आए आदेश के बाद दोबारा उनकी वापसी हुई थी। उन्हें चुनाव कार्यों की जिम्मेदारी दी गई थी। जिस पर दूसरे चरण की मतगणना समाप्ति के बाद मंगलवार को उन्हें रिलीव कर दिया गया।

संयुक्त कलेक्टर श्रीवास्तव के अलावा अपर कलेक्टर पवन जैन की भी वापसी हुई थी लेकिन चुनाव समाप्त होने के पहले उन्हें तबादले पर हाईकोर्ट से स्टे ले लिया इस कारण वे रिलीव नहीं किए जा सके। फिलहाल वे 8 दिसंबर से 19 दिसंबर तक के अवकाश पर हैं। महाकाल मंदिर प्रशासक जयंत जोशी का भी तबादला हुआ था लेकिन उन्हें रिलीव नहीं किया गया था। कलेक्टोरेट में चर्चा है कि उन्हें भी जल्द रिलीव किया जा सकता है।