पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाग स्तरीय टेटे में उज्जैन विजेता

संभाग स्तरीय टेटे में उज्जैन विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभाग स्तरीय टेटे में उज्जैन विजेता

उज्जैन. संभागस्तरीय महाविद्यालयीन टेबल टेनिस प्रतियोगिता शासकीय माधव साइंस कॉलेज में हुई। इसमें उज्जैन की टीम रतलाम को पराजित कर विजेता बनी। उज्जैन जिले की टीम का नेतृत्व आयुष मेहता, उज्ज्वल खेर सचिन साहा ने किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला टेटे संघ के दिवाकर नातू, एसपी झा, एसके वशिष्ठ, राजेश शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया। जिला टेटे संघ सचिव सतीश मेहता ने बताया राज्य स्तरीय महाविद्यालयीन टेटे स्पर्धा 18 सितंबर को साइंस कॉलेज में होगी। पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन टेटे स्पर्धा उदयपुर में होगी। विक्रम विवि टीम का नेतृत्व तीनों विजेता खिलाड़ी करेंगे।

सिंधीसमाज ने मनाया महालक्ष्मी पर्व

उज्जैन. सिंधीसमाज ने मंगलवार को श्रद्धापूर्वक महालक्ष्मी का आराधना पर्व मनाया गया। समाजजनों ने सगड़े छोड़ने की कथा सुनकर लक्ष्मीजी से वर्षभर प्रसन्न रहने की प्रार्थना की। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं महेश शर्मा द्वारा आयोजन संतराम सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी धर्मशाला में रखा गया। सिंधुलेश्वर महादेव भक्त समिति सदस्यों ने सेवाएं दी।

पट्टाभिराममंदिर में भागवत कथा: उज्जैन. पट्टाभिराममंदिर बक्षी बाजार में मंगलवार से पं. सुधीर पंड्या के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। पहले दिन पं. पंड्या ने भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की महिमा गोकर्ण आख्यान बताया।