- Hindi News
- रंगनायक धीरेंद्रकुमार स्मृति नाट्य समारोह आज से
रंगनायक धीरेंद्रकुमार स्मृति नाट्य समारोह आज से
रंगनायक धीरेंद्रकुमार स्मृति नाट्य समारोह आज से
उज्जैन. शिप्रासंस्कृति संस्थान के रंगनायक धीरेंद्रकुमार स्मृति नाट्य समारोह का शुभारंभ 17 सितंबर को कालिदास संस्कृत अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में होगा। दो दिनी आयोजन प्रतिदिन शाम 7.30 बजे होगा। सचिव रवींद्र देवलेकर ने बताया बुधवार को सीरो खानजादियान की कहानी सफेद मेमना का नाट्य मंचन रवींद्र देवलेकर के निर्देशन में होगा। इसी दिन वरिष्ठ संगीतज्ञ पं. राजेंद्र आर्य के निर्देशन में खुशबू पांचाल कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। गुरुवार को कमलेश्वर की कहानी पनाहगाह का नाट्य मंचन होगा। कला रसिकों से नाटक संध्या में उपस्थित होने का अनुरोध संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्चना परमार ने किया है।