- Hindi News
- बीच शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों का स्थानांतरण, जनसुनवाई में शिकायत
बीच शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों का स्थानांतरण, जनसुनवाई में शिकायत
बीचशिक्षा सत्र में दमदमा माध्यमिक विद्यालय से विद्यार्थियों का स्थानांतरण किया जा रहा है। स्कूल द्वारा स्थानांतरण प्रमाण-पत्र दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है जबकि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे इसी स्कूल में पढ़ाई करें।
मंगलवार जनसुनवाई में यह शिकायत विद्यार्थियों के पालकों ने की। पालकों ने कलेक्टर कवींद्र कियावत से शिकायत की कि उनके बच्चों को बीच शिक्षा सत्र में स्कूल से निकाला जा रहा है। स्थानांतरण प्रमाण-पत्र देने की कार्रवाई की जा रही है। अनुरोध है कि बच्चों को स्कूल से निकाला जाए और वे दमदमा माध्यमिक विद्यालय में ही पढ़ाई करें। इस पर कलेक्टर ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। स्कूल के प्रधान अध्यापक प्रवीण सिंह के मुताबिक 2 सितंबर को जिला शिक्षा कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ था कि बालिकाओं को दशहरा मैदान क्रमांक 2 स्कूल में स्थानांतरित किया जाए। इसी के तहत उन्हें स्थानांतरण प्रमाण-पत्र देने की कार्रवाई की जा रही है। सिंह ने यह भी बताया कि स्कूल में बालक-बालिका मिलाकर कुल 293 विद्यार्थी हैं, जिनमें सभी 170 बालिकाओं को दशहरा मैदान क्रमांक 2 में स्थानांतरित किया जाना है।
बसंत विहार में आईसक्रीम की अवैध फैक्टरी
बसंतविहार कॉलोनी निवासी संतोष करारे अन्य रहवासियों ने शिकायत की कि इलाके में आईसक्रीम की अवैध फैक्टरी संचालित की जा रही है। उक्त फैक्टरी बसंत विहार के सी-3/26 में वीरेंद्र आईसक्रीम के नाम से संचालित की जा रही है, जिसमें केमिकल एवं वेस्टेज पदार्थ निकलता है। इससे रहवासियों के स्वास्थ पर विपरीत असर पड़ रहा है। संतोष करारे, कृष्णा चौहान, मुकुल लोडकर, सुभाष सिंह, नवीन गेहलोत आदी ने फैक्टरी बंद करवाए जाने की मांग कलेक्टर से की।