पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तकनीकी महािवद्यालयों ने मनाया इंजीनियर्स डे

तकनीकी महािवद्यालयों ने मनाया इंजीनियर्स डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तकनीकी महािवद्यालयों ने मनाया इंजीनियर्स डे

अल्पाइन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी : उज्जैन. डॉ.विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस पर संस्था के विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य डॉ. विवेक दुबे ने सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में डॉ. विश्वेश्वरैया के कार्यों उपलब्धियों से अवगत कराया। चेयरमैन विवेक जायसवाल, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन प्रो. राजेश शर्मा, फॉर्मेसी प्राचार्य डॉ. हेमंत जोशी, डॉ. राजीव त्रिवेदी, प्रो. सुमित पाहवा, प्रो. मुदस्सर खान, प्रो. दीप्ति राय आदि मौजूद थे।

उज्जैन. महाकालग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में मोक्षगुंडम स्वामी विश्वेश्वरैया की जयंती इंजीनियर्स डे के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महाकाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के वाइस चेयरमैन आदित्य वशिष्ठ ने संबोधित किया। संस्था निदेशक डॉ. विवेक बनसोड़ ने देश की आधारभूत संरचना के निर्माण में इंजीनियर्स की भूमिका बताई। डॉ. एससी महाजन, डॉ. ऋषि दुबे, प्रो. वीएम शाह, डॉ. जे.एन व्यास आदि मौजूद थे। एसजीआईटीएस: गुरुसांदीपनि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। वीडियो के माध्यम से डॉ. विश्वेश्वरैया के जीवन के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों ने स्मृति चिह्न भेंट किए। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग ने संस्था परिसर में पौधारोपण किया। प्राचार्य डॉ. आमिर खान, प्रो. आशीष गोमे, प्रो. श्याम गुप्ता आदि मौजूद थे। जानकारी पीआरओ प्रो. चिराग जोशी ने दी।