पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़ा सराफा व्यापारी संघ की वार्षिक साधारण सभा

बड़ा सराफा व्यापारी संघ की वार्षिक साधारण सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ा सराफा व्यापारी संघ की वार्षिक साधारण सभा

उज्जैन. बड़ासराफा व्यापारी संघ की वार्षिक साधारण सभा धर्मराज मंदिर में शैलेंद्र कोठारी के मार्गदर्शन में हुई। निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सुराना ने बताया सर्वानुमति से निवर्तमान सचिव मयूर अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। सचिव नरेश लेखवानी, उपाध्यक्ष प्रवीण जैन, शैलेंद्र मोढ़, कोषाध्यक्ष बसंत खत्री, सहसचिव अशोक जैन, संगठन मंत्री अवतारसिंह जुनेजा चुने गए।

केनराबैंक एम्प्लाइज यूनियन का राष्ट्रीय अधिवेशन

उज्जैन. केनराबैंक एम्प्लाइज यूनियन का राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में हुआ। मुख्य अतिथि केनरा बैंक के सीएमडी आरके दुबे थे। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें मप्र स्टेट सचिव जयदीप मलिक को सहायक सचिव बनाया गया। उज्जैन से मलिक सहित बालकृष्ण उज्जैनकर, ब्रजेश कानूनगो, मनोज मिश्रा, संतोषराव जाधव, सुभाष पटेरिया, बीके दत्ता, डी. शिवशंकर आदि शामिल हुए।

अग्रवाल

लेखवानी