भगवान विश्वकर्मा को आज छप्पन भोग
भगवान विश्वकर्मा को आज छप्पन भोग
उज्जैन. भगवानविश्वकर्मा की जयंती पर बुधवार को पांचाल समाज धर्मशाला कार्तिकचौक स्थित मंदिर में समाजजन भगवान को छप्पनभोग लगाएंगे। समाज अध्यक्ष जगदीश पांचाल युवा मंच अध्यक्ष हेमंत पांचाल, महिला मंडल अध्यक्ष आशा पांचाल ने बताया भगवान को छप्पन भोग का नैवेद्य लगाकर अभिषेक पूजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे महाआरती होगी।
राजवानीसांसद प्रतिनिधि
उज्जैन. सांसदचिंतामणि मालवीय ने कृषि मंडी के वरिष्ठ व्यापारी सतीश राजवानी को कृषि उपज मंडी समिति में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
रजनीशदीक्षित अध्यक्ष
उज्जैन. सावन-भादवाबिजासन माता मंदिर ट्रस्ट के चुनाव चामुंडा माता मंदिर चौराहा स्थित वाटर वर्क्स कंपाउंड में हुए। इसमें पं. रजनीश दीक्षित निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
आरक्षकघायल
इंगोरिया | मंगलवारको आरक्षक महेंद्र मिश्रा महिला एवं बाल विकास कार्यालय के सामने एक युवक से बात कर रहे था, तभी एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे आरक्षक घायल हो गया। उधर दुर्घटना में बाइक चालक और उसके साथ सवार युवक को भी चोट आई है।