पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेन स्नेचिंग के आरोपी को जेल भेजा

चेन स्नेचिंग के आरोपी को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। दोमहिलाओं से चेन और मंगलसूत्र झपटने के मामले में पकड़ाए आरोपी को नानाखेड़ा पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रविवार रात वेदनगर निवासी रीना सक्सेना से आर्टिफिशियल मंगलसूत्र झपटा गया था। मामले में सोमवार को लोहारपट्टी के रवि राठौर को गिरफ्तार किया था। उससे एक सितंबर को मंजू सिंघल से लूटी चेन भी बरामद हुई थी। रवि से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए मंगलवार रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने रवि को जेल भेजने के आदेश दे दिए। इधर रवि के पिता जगदीश ने एसपी को शिकायत कर नानाखेड़ा पुलिस पर रवि को झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। बताया रवि मजदूर है और पुलिस ने उसे तीन दिन पहले से बैठा रखा था।

मंदिरकी दानपेटी से 3 हजार रुपए चोरी : सुदामानगरस्थित हनुमानजी के मंदिर में दानपेटी से सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश हजारों रुपए निकाल ले गया। देवासगेट पुलिस ने बताया सुबह मालीपुरा निवासी रंजीत पिता छोगालाल मंदिर पहंुचा तो घटना का पता चला। तलाशी ली तो मंदिर की दानपेटी में रखे 3 हजार रुपए नहीं मिले। अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।