सिंहस्थ से पहले नर्मदा के आंगन में होगी 65 कलाकारों की नाद नाटिका
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
नर्मदा जयंती महोत्सव के कार्यक्रम मंगलवार को तय कर दिए गए। सिंहस्थ से पहले मां नर्मदा के आंगन में उज्जैन के 65 कलाकारों की टीम नाद नाटिका की प्रस्तुति देगी। यह प्रस्तुति 14 फरवरी को मुख्य कार्यक्रम में होगी। जयंती कार्यक्रम 13 फरवरी से शुरू होंगे।
मंगलवार को नगरपालिका प्रशासन और आयोजन समिति ने कार्यक्रम अंतिम तौर पर तय कर दिया। सोमवार तक संस्कृति मंत्रालय ने कोई कार्यक्रम नहीं दिया था लेकिन मंगलवार रात 8 बजे भोपाल से सिंहस्थ नाद नाटिका की प्रस्तुति का कार्यक्रम भेजा गया। यह कार्यक्रम प्रदेश में पहली बार होशंगाबाद में होगा। अगली प्रस्तुति सिंहस्थ में उज्जैन में 22 अप्रैल को दी जाएगी। इधर, सेठानी घाट पर नर्मदा जयंती उत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। जेटिस मंच के लिए पंडाल बनाने के लिए पाइप बांध दिए गए है। रंगीन फाउंटेन भी लगा दिया गया। हालांकि अभी इसकी टेस्टिंग नहीं हुई है।
समिति में 7 नाम जुड़े
नर्मदा जयंती जनभागीदारी समिति में 7 नए नाम जोड़े गए है। ये राजेंद्र सिंह, शिव चौबे, भरत सिंह, सीरूमल नवलानी, राकेश फौजदार, माया नारोलिया, राजकुमार खंडेलवाल शामिल हैं।
जयंती के तीन दिन बाकी, अब तक अतिथि तय नहीं
नर्मदा जयंती महोत्सव 13 फरवरी से शुरू होगा पर मंगलवार रात तक अितथियों के नाम तय नहीं हो सके थे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब अतिथि ही तय नहीं हो पा रहे हैं। इस बार कार्यक्रम जनभागीदारी समिति के हवाले होने से सीएम शिवराज सिंह चौहान के आने की संभावना भी कम हो गई है। सीएम अक्सर नर्मदा जयंती कार्यक्रम में शिरकत करते रहे है। पिछली बार 26 जनवरी पर जयंती होने से चौहान नहीं आ सके थे। अतिथि तय न होने से महोत्सव के कार्ड भी अब तक नहीं छप सके है। उम्मीद की जा रही है कि 11 फरवरी तक नाम तय होंगे।
जलमंच की तैयारी : जयंती महोत्सव के पंडाल के लिए पाइप बंध गए है। बस इंतजार मुंबई की टीम का है जो जेटिस से मंच तैयार कर दे। टीम 11 फरवरी को आएगी।
उत्सव में कब-कहां क्या
पहला दिन (13 फरवरी)
सुबह 9 बजे - मंगलाचरण
सुबह 10 बजे - भजन-कीर्तन
सुबह 11.30 बजे - नर्मदा आरती
दोपहर 12 बजे - रंगोली, मेहंदी स्पर्धा
रात 8 बजे - देवी जागरण (चरणजीत िसंह एवं टीम)
दूसरा दिन (14 फरवरी)
सुबह 10 बजे - नर्मदा अभिषेक
दोपहर 12 बजे - नर्मदा जन्मोत्सव
शाम 6 बजे - मुख्य कार्यक्रम, अभिषेक, पूजन, संबोधन, महाआरती
रात 8 बजे - लेजर शो
रात 9 बजे - सिंहस्थ नाद नाटिका