खाद बीज विक्रेताओं ने ज्ञापन दिया
उज्जैन | केंद्र सरकार द्वारा दवाई विक्रेताओं को विज्ञान में स्नातक की अनिवार्यता के विरोध में जिला खाद बीज दवाई विक्रेता संघ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। संघ सदस्यों ने दोपहर में दौलतगंज से रैली निकाली जो कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय के निवास पर पहुंचे। इसके बाद उपसंचालक कृषि रामेश्वर पटेल को भी ज्ञापन दिया। संयुक्त संचालक एके पांडे को केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। राजेंद्र बजाज जवाहर जैन, मनीष जैन गांवड़ी आदि मौजूद थे।