मंत्री जैन स्वास्थ्य लाभ लेकर 19 को लौटेंगे
उज्जैन | स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन स्वास्थ्य लेने के बाद 19 फरवरी को शहर लौटेंगे। जैन की मुंबई के लीलावती अस्पताल में बायपास सर्जरी हुई थी। जैन को 29 जनवरी को भर्ती कराया गया था।
एक फरवरी को ऑपरेशन हुआ। इसके बाद चिकित्सकों की देख-रेख में वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वे 19 फरवरी को शहर लौटेंगे।