महाकाल गर्भगृह में पार्वती के आसपास चढ़ाई चांदी
उज्जैन | महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह को चांदीमय करने का कार्य चल रहा है। मंगलवार को चांदी का काम कर रहे इंदौर के कलाकार महेश शर्मा व उनकी टीम ने महाकाल के शिवलिंग के ठीक पीछे विराजित मां पार्वती की प्रतिमा के मंदिर के अंदर व आसपास चांदी चढ़ाने का कार्य किया। इधर मंगलवार की तड़के 4 बजे हुई भस्मारती में एक भक्त ने भगवान को लाल पगड़ी चढ़ाई। उसने नाम नहीं बताते हुए गोपनीय दान बताया।