बस की टक्कर से कार पलटने से बची
उज्जैन | नानाखेड़ा पुलिस ने बताया खंदार मोहल्ले का निवासी वजीद खान कार से इंदौर जा रहा था। दोपहर दो बजे पंथपिपलई चैकिंग नाके पर पीछे से तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करते हुए उसे टक्कर मार दी, इससे कार चला रहे वजीद ने मुश्किल से नियंत्रित किया। उसने बताया कार पलटने से बच गई। बस चालक पर प्रकरण दर्ज किया है।