सिंहस्थ के लिए पुजारियों को भी तैयार करेंगे
सिंहस्थ के लिए पुजारियों को भी तैयार करेंगे
उज्जैन | सिंहस्थ के लिए मंदिरों के पुजारी भी प्रशिक्षित किए जाएंगे। करीब साढ़े तीन सौ पुजारियों को सिंहस्थ संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पटवारी तथा कोटवारों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। सिंहस्थ के लिए करीब ढाई हजार वाहन चालक और 40 हजार स्कूली विद्यार्थी भी प्रशिक्षित किए गए हैं। यह जानकारी प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी भविष्य खोबरागड़े ने दी। उन्होंने बताया सिंहस्थ के लिए आयोजित किए जा रहे शासकीय कर्मियों के प्रशिक्षण का प्रथम चरण करीब-करीब पूर्ण हो चुका है। शासकीय विभागों के लगभग सात हजार अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षित किए गए हैं। द्वितीय चरण की शुरुआत में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा मप्रपक्षे विद्युत वितरण कंपनी का अमला प्रशिक्षित किया गया है। सिंहस्थ के लिए प्रशिक्षण तीसरे चरण में भी दिया जाएगा। मेला क्षेत्र में तैनात किए जाने वाले अधिकारी-कर्मचारी मेला क्षेत्र में ही अंतिम चरण का प्रशिक्षण लेंगे।