पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेला क्षेत्र में 120 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाई

मेला क्षेत्र में 120 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेला क्षेत्र में 120 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाई

उज्जैन |
सिंहस्थ के दौरान मेला क्षेत्र से अपशिष्ट एवं जल-मल निकास के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सीवर लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया है। विभाग ने पूरे मेला क्षेत्र में 120 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई है। इसके जरिए विभिन्न पांडालों, दुकानों तथा अन्य स्थानों से जल-मल एवं अपशिष्ट निकास होगा। इसके लिए विभाग ने 100 मिमी से लेकर 700 मिमी व्यास के पाइप बिछाए हैं। अब विभाग मेला क्षेत्र में बनने वाले शौचालयों के चेंबर से पाइप लाइन कनेक्ट करने का कार्य कर रहा है। कार्यपालन यंत्री धर्मेंद्र वर्मा ने बताया सिंहस्थ मेला क्षेत्र से सीवर लाइन द्वारा अपशिष्ट निकास दो स्थानों की ओर किया जाएगा। पाइप लाइनों के जरिए मेला क्षेत्र से अपशिष्ट उन्हेल रोड पर ऑक्सीडेशन पॉन्ड ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचेगा। यहां ट्रीट होकर खान डायवर्शन योजना की पाइप लाइन में निकाल दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...