उजड़खेड़ा पर अयोध्या धाम शिविर का आज होगा भूमिपूजन
उजड़खेड़ा पर अयोध्या धाम शिविर का आज होगा भूमिपूजन
उज्जैन | श्री जानकीनाथ भक्त मंडल सेवा समिति, श्री रामनाम जप विवि दिल्ली, श्रीराम शरणम् व श्री रामनाम महायज्ञ समिति उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में सिंहस्थ महापर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ ही प्रतिदिन नि:शुल्क अन्नक्षेत्र संचालित किया जाएगा। श्री जानकीनाथ भक्त मंडल सेवा समिति के संयोजक नागेशकुमार गुप्ता ने बताया इसके लिए समिति को शिविर के लिए उजड़खेड़ा क्षेत्र में भूखंड आवंटित किया गया है। बुधवार को सुबह 9 बजे शिविर स्थल का भूमिपूजन डॉ. स्वामी नारदानंद महाराज सिद्ध आश्रम नृसिंह घाट के सान्निध्य में होगा। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन यादव, सिंहस्थ प्राधिकरण अध्यक्ष दिवाकर नातू, डॉ. मोहन गुप्त, शुभकरण शर्मा, प्रकाश चित्तौड़ा, पार्षद शैलेंद्र कुशवाह आदि उपस्थित रहेंगे।