पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसंत विहार में आइस्क्रीम फैक्टरी में सिटी मजिस्ट्रेट का छापा, दो मशीनें जब्त

बसंत विहार में आइस्क्रीम फैक्टरी में सिटी मजिस्ट्रेट का छापा, दो मशीनें जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीमजिस्ट्रेट रोहन सक्सेना ने बसंत विहार स्थित आइस्क्रीम की एक फैक्टरी पर छापा मारा। उनके साथ नापतौल-खाद्य विभाग की टीम सहित अन्य अधिकारी भी थे। मंगलवार दोपहर फैक्टरी की जनसुनवाई में शिकायत की गई थी, जिस पर अगले दिन यानी बुधवार सुबह छापे की कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे बसंत विहार के सी-3/26 स्थित वीरेंद्र आइस्क्रीम के नाम से संचालित फैक्टरी में दबिश दी गई। करीब 1 बजे तक की गई कार्रवाई में फैक्टरी से आइस्क्रीम बनाने की दो मशीनें एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्ती में लिया गया।

संचालकके खिलाफ आज जारी होगा धारा 133 का नोटिस: आइस्क्रीमफैक्टरी रहवासी इलाके में है, जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट सक्सेना गुरुवार को फैक्टरी संचालक वीरेंद्र शाह के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस की धारा 133 के तहत नोटिस जारी करेंगे। नोटिस के तहत समय-सीमा में संचालक शाह को अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सक्सेना फैक्टरी के संबंध में अपना निर्णय देंगे।

आइस्क्रीम फैक्टरी में कार्रवाई करती नापतौल खाद्य विभाग की टीम।

फैक्टरी में ये कमियां

>नाप-तौल विभाग द्वारा जारी पैकेजिंग का लाइसेंस नहीं है।

> फैक्टरी के पास खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस नहीं हैं।

> घरेलू सिलेंडर का उपयोग हो रहा था और फैक्टरी में गंदगी पसरी थी।

> फैक्टरी लंबे समय से रहवासी इलाके में संचालित हो रही है।

(नोट- निरीक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पाई कमियों के मुताबिक)

^बसंत विहार में वीरेंद्र आइस्क्रीम फैक्टरी में दबिश दी गई। दो मशीनें एक सिलेंडर जब्त किया गया। गुरुवार को संचालक वीरेंद्र शाह के खिलाफ धारा 133 का नोटिस जारी किया जाएगा।\\\'\\\' रोहनसक्सेना, सिटीमजिस्ट्रेट