- Hindi News
- विक्रम विवि में वैज्ञानिक नवाचार पर इंटरनेशनल कांग्रेस आज से
विक्रम विवि में वैज्ञानिक नवाचार पर इंटरनेशनल कांग्रेस आज से
विक्रम विवि में वैज्ञानिक नवाचार पर इंटरनेशनल कांग्रेस आज से
उज्जैन। विक्रमविश्वविद्यालय में गुरुवार से वैज्ञानिक नवाचार और बौद्धिक संपदा कानून पर केंद्रित इंटरनेशनल कांग्रेस (सम्मेलन) का आयोजन होगा। मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल तथा अभा विधि शिक्षक कांग्रेस के सौजन्य से होने वाले तीन दिनी अकादमिक आयोजन का शुभारंभ गुरुवार प्रात: 11 बजे विवि के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा। बतौर मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञानसुधा मिश्रा, भारतीय उद्योग संगठन नईदिल्ली के वरिष्ठ सलाहकार राघवेंद्र लाल साहा, पेटेंट और डिजाइन मुंबई के उप नियंत्रक डॉ. राकेश कुमार, सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, बैंक ऑफ इंडिया उज्जैन क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके पाठक होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल करेंगे। मुख्य समन्वयक प्रो. एमएस परिहार एवं आयोजन सचिव प्रो. अलका व्यास ने बताया 19 सितंबर शाम 6.30 बजे स्वर्ण जयंती सभागार में सांस्कृतिक संध्या होगी। समापन 20 सितंबर दोपहर 3 बजे दिल्ली विवि के विधि संकायाध्यक्ष प्रो. अश्विन के. बंसल के आतिथ्य में होगा।
येहैं विशेषज्ञ वक्ता : तकनीकीसत्रों में आमंत्रित विशेषज्ञ वक्ताओं में डॉ. वर्षा शर्मा, सुधीर कुमार, श्रीराम खिलानी, डॉ. विनय कुमार नईदिल्ली, डॉ. सुनील देष्टा शिमला, डॉ. पीजे सुधाकर भोपाल, डॉ. डीएस मंडलोई इंदौर, डॉ. एचएम चावला पंतनगर, डॉ. अभय जैरे पुणे, डॉ. विपिन कुमार अहमदाबाद, डॉ. गयूर आलम भोपाल प्रमुख हैं।