पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोमानी को हटाया, त्रिवेदी को डीपीसी का प्रभार

सोमानी को हटाया, त्रिवेदी को डीपीसी का प्रभार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। जिलापरियोजना समन्वयक के पद से स्कूल शिक्षा विभाग ने सुधीर कुमार सोमानी को हटा दिया। बुधवार को सोमानी को रिलीव करते हुए मुकेश त्रिवेदी को डीपीसी का प्रभार दिया गया है। सोमानी को सतना जिले के एक शासकीय हाईस्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया है, जबकि मुकेश त्रिवेदी शासकीय हाई स्कूल चापाखेड़ा के प्राचार्य हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार सोमानी की कार्यशैली को लेकर जिले के अधिकांश जनप्रतिनिधि उनसे खासे नाराज थे। इस कार्रवाई को भी उनके हटाए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है।