- Hindi News
- डॉ. यादव को सीएमएचओ का प्रभार, डॉ. बघेल डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ
डॉ. यादव को सीएमएचओ का प्रभार, डॉ. बघेल डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ
भासं. उज्जैन। मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के पद पर चार्ज लेने को लेकर तीन दिन से चल रहा विवाद बुधवार को थम गया। प्रभारी पूर्व सीएमएचओ डॉ.लक्ष्मी बघेल ने डॉ.अशोक यादव को सीएमएचओ का प्रभार सौंप दिया है। डॉ.बघेल संयुक्त संचालक कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हो गई हैं। ध्यान रहे सीएमएचओ कार्यालय में डीएचओ डॉ. अशोक यादव को शासन ने पदोन्नति देते हुए सीएमएचओ बनाया है। उनकी पदस्थापना उज्जैन में ही की है। सोमवार को सीएमएचओ के पद पर ज्वाइन करने के लिए डॉ.यादव कार्यालय पहुंचे तो उन्हें डॉ.बघेल ने चार्ज नहीं दिया। उनका कहना था मेरी पदस्थापना के संबंध में कोई आदेश नहीं आया है।दूसरी तरफ डॉ.यादव ने कलेक्टर कवींद्र कियावत से चर्चा के बाद एक तरफा़ चार्ज ले लिया था।